प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षक रह चुके और अनुभवी पर्वतारोही त्रिवेणीपुरम के निवासी 23 वर्षीय अनंत सिंह राजपूत के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। इनकी अगुवाई में छह सदस्यीय पर्वतारोहियों के दल ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रतिष्ठित चोटी फ्रेंडशिप पीक (5289 मीटर) पर 17346 फीट की दुर्गम पहाड़ी को फतह करने में सफलता हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन करने का कार्य किया है। यह अभियान 24 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चला था। अनंत ने बताया कि अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल को मनाली से हुई थी। सुबह आठ बजे बकरथाज बेस कैंप पहुंच गए थे, वहां से छह घंटे पहाड़ पर चढ़ाई के बाद लेडी लेक बेस कैंप पहुंचे थे। जहां 26 अप्रैल को सुबह सात बजे तक रुके थे। फिर कैंप में दो दिनों तक दल के सदस्य रुके। इसके बाद 29 अप्रैल की मध्...