लखनऊ, जनवरी 19 -- एलडीए की अनंत नगर योजना में लोगों ने दिखाया जबदरस्त उत्साह 637 भूखण्डों के लिए 7429 लोगों ने कराया पंजीकरण लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना के भूखण्डों की लॉटरी 30 व 31 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। एलडीए ने योजना के तृतीय चरण में आकाश खण्ड एवं आदर्श खण्ड के 637 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला था। जिसमें 7429 लोगों ने भूखण्डों के लिए पंजीकरण कराया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना का विकास 785 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है, जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही है। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। लगभग 130 एकड़ भू...