नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- हिन्दू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर इसे मनाया जाता है। अनंत पूजा पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस दिन गणपति का विसर्जन भी किया जाता है। शनिवार और गणपति विसर्जन और अनंत चतुर्दशी होने के कारण इस दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी के साथ हनुमानजी, गणेशजी और शनिदेव की भी पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि गणपति जो गणेश चतुर्थी पर विराजमान हुए थे, वो अगले वर्ष फिर मंगलकामना के साथ अपने भक्तों से इस दिन विदा लेते हैं। इसलिए इस दिन विधि विधान के साथ गणपति का विसर्जन करना चाहिए। गणपति के विसर्जन से पहले उन्हें दुर्वा चढ़ाएं। उन्हें मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद इस दिन दान आदि का भी बहुत महत्व है। इस दिन गरीबों में अनाज का दान उत्तम माना जाता है। इसके अलावा फलों और कपड़ों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.