मुंगेर, सितम्बर 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान विष्णु को समर्पित अनंत चतुर्दशी व्रत शनिवार को आस्था पूर्वक मनाया गया। मंदिर एवं ठाकुरबाड़ियों में इस मौके पर विशेष पूजा का अनुष्ठन किया गया। भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की गयी। कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की विधि-विधान से पूजाकर लोगों ने बांह पर बांधा और सुख-समृद्धि की कामना की। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही शहर के मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ियों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पंडितों ने विधि विधान से पूजा के साथ ही इससे जुड़ी कथा का श्रवण भक्तों को कराया। कई भक्त व्रत में भी रहे। पंडित कौशल किशोर पाठक ने बताया कि हिन्दु धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोकों की रचना के बाद इसके सरंक्षण और पालन के लिए चौदह रूपों में प्रकट हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.