द्वारका (गुजरात)। एएनआई, अप्रैल 6 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की पदयात्रा आज संपन्न हो गई है। अनंत 29 मार्च को गुजरात के जामनगर से शुरू हुई अपनी 170 किलोमीटर की आध्यात्मिक पदयात्रा पूरी कर रविवार सुबर श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। अपनी इस यात्रा के समापन पर उन्होंने भगवान द्वारकाधीश का आभार व्यक्त किया। पदयात्रा के आखिरी दिन अनंत अंबानी के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और मां नीता अंबानी भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी ने कहा कि मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैंने द्वारकाधीश के दर्शन किए और इसके साथ ही मेरी पदयात्रा पूरी हो गई। अनंत अंबानी ने कहा, "देखिए, यह मेरी अपनी आध्यात्मिक यात्रा है। मैंने भगवान का नाम लेकर इसकी शुरुआत की थी और उन्हीं का नाम लेकर इसे समाप्त भी करूंगा। मैं भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.