फिरोजाबाद, दिसम्बर 23 -- फिरोजाबाद, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की संख्या में 3.58 फीसद का इजाफा हुआ है। मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। इस मतदाता सूची में 1353725 मतदाता हैं। जिले की पांचो तहसील के नौ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया है। निर्वाचन कार्यालय के साथ में इस सूची का प्रकाशन ब्लॉक, तहसील एवं ग्राम पंचायत कार्यालय स्तर पर भी किया गया है। इस सूची का नि:शुल्क निरीक्षण कर मतदाता 30 दिसंबर तक दावे एवं आपत्ति कर सकते हैं। विलोपित मतदाताओं की भी जारी की सूची निर्वाचक नामावली के साथ में विलोपित मतदाताओं के विवरण की सूची भी प्रकाशित की गई है, ताकि लोग इस सूची में अपना नाम देख सकें। सूची तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत कार्यालय पर उपलब्ध है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.