गाजीपुर, फरवरी 19 -- मरदह। बिरनो थाना के सरायबन्दी गांव निवासी निजी स्कूल के अध्यापक विक्रम सिंह कुशवाहा छुट्टी के बाद साइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। इस दौरान डांडीकला गांव के बगीचे के पास कुछ लोगों ने लात-घुसे फाइटर से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। इस प्रकरण में बिरनो पुलिस ने अध्यापक विक्रम सिंह कुशवाहा के प्रार्थना पत्र पर बिरनो थाना के डांडीकला गांव निवासी अजित यादव, आशीष यादव निवासी डांडीकला, इंद्रजीत कुमार निवासी माधोपुर मिश्रोली एवं छः अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...