रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय में गुरुवार को अध्यापक-अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार भट्ट ने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य में अभिभावकों की भूमिका को स्पष्ट करना इस आयोजन का उद्देश्य है। मौके पर ज्योतिषाचार्य डॉ. दया कृष्ण लेखक, डॉ. रूपेश जोशी, श्याम प्रकाश भट्ट, मंजू बेलवाल, संदीप भार्गव, लालमणि व्यास, अनिल पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...