लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार,प्रतिनिधि। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की बाईपास रोड, लातेहार स्थित सोन भवन परिसर में 90 वीं शिव जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रकाश राम उपस्थित थे। इसके अलावा डीएफओ प्रवेश अग्रवाल और जिला परिषद अध्यक्ष पुनम देवी बतौर अतिथि उपस्थित थी। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र की प्रभारी शांति बहन विशेष रूप से मंचासीन थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता शांति बहन ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है और इसे सही मार्ग पर लगाना ही जीवन की सच्ची सफलता है। अध्यात्म के माध्यम से ही मनुष्य अपने भीतर शांति, संयम और सकारात्मकता का विकास कर सकता है।उन्होंने कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था का उद्देश्य सतयुग की स...