शामली, जनवरी 12 -- शहर के संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता शिवानी रघुवंशी, पल्लवी ऐरन एवं कार्यक्रम प्रमुख रविंद्र कुमार द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को आध्यात्मिक रूप से सशक्त और मजबूत राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को नई दिशा देकर देश के भविष्य को उज्ज्वल करने का कार्य किया। रविंद्र कुमार ने बताया कि वे बचपन से ही प्रखर बुद्धि के बालक थे और ईश्वर के अस्तित्व को लेकर उनके मन में अनेक जिज्ञासाएं थीं। उन्होंने शिकागो (अमेरिका) में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.