बागपत, अप्रैल 6 -- मेरठ के कृषि विद्यार्थियों ने शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। गन्ना उत्कृष्ठता केन्द्र में फसल के उत्पादन सम्बंधी बारीकियों का अध्ययन किया। शनिवार को मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के करीब 50 कृषि विद्यार्थी कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे। यहां स्थापित गन्ना उत्कर्षटता केंद्र में कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने उनको अध्ययन भ्रमण कराया। गन्ने की प्रजातियां की पहचान, बीज गुणन विधियां, गन्ने में लगने वाले कीट और रोगों की पहचान और निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत ने बताया कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य गन्ना महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को गन्ना संबंधी तकनीकी जानकारी बेहतर प्राप्त कराना था। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डा. विपिन चौहान, इंजी. गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.