नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में हुए एक शोध में खुलासा हुआ कि ग्लूटेन-फ्री और केसिन-फ्री डाइट (यानि गेहूं और कुछ दूध से बनी चीजें हटाकर) ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की हालत में सुधार ला सकती है। अध्ययन में 104 बच्चों को शामिल किया गया, जिसमें से 54 बच्चों को यह विशेष डाइट दी गई और बाकी 50 बच्चों को सामान्य डाइट पर रखा गया। 24 हफ्तों के बाद जिन बच्चों को यह खास डाइट दी गई, उनमें हाइपरएक्टिविटी, नींद की समस्याएं और ध्यान केंद्रित करने की दिक्कतों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। कई वैज्ञानिक आंकड़ों में भी इस बदलाव को 'सिग्निफिकेंट यानी बेहद असरदार माना गया है। एम्स की न्यूरो पीडियाट्रिक विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. शेफाली गुलाटी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे अध्ययन से साफ है कि डाइट में बदलाव से ऑटिज्म स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.