लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संकाय के प्रोफेसर व डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के निदेशक प्रो. वरुण छाछर ने भारत और इंडोनेशिया के कृषि-सुधार नीतियों और संवैधानिक ढांचे का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया है। जिसे विश्व-प्रसिद्ध जर्नल ऑफ इंडोनेशियन लीगल स्टडीज ने वॉल्यूम 10, अंक 2 में प्रकाशित किया है। यह पत्रिका क्यू-एक श्रेणी की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल है और स्कॉर्पस में सूचीबद्ध है। यह अध्ययन भूमि सुधार, सामाजिक न्याय, संपत्ति अधिकार, न्यायिक व्याख्या और नीतिगत व्यवस्था जैसे मुद्दों को संवैधानिक परिप्रेक्ष्य से विश्लेषित करता है। प्रोफेसर वरुण छाछर ने बताया कि कृषि सुधार केवल भूमि का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का प्रश्न है। भारत और इंडो...