मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले दो नामजद आरोपियों पिता और पुत्र को जेल भेजा। पुलिस बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। तहसील में शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में थाना भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी राजेंद्र पुत्र चरण सिंह अपने मकान का बैनामा अपनी भतीजी अंजू पुत्री नरेन्द्र कुमार के हक में करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान विक्रेता राजेंद्र को उसकी पुत्री थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी संजू, दामाद प्रवीण कुमार उनके पुत्र शिवम व शुभम और पुत्री के ससुर आनंद पुत्र रामस्वरूप आदि ने अपहरण करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर इन लोगों ने अधिवक्ता सोहित कुमार और नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर हमला कर दिया था। हमले में अध्यक्...