कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मिलकर समर्थन की अपील की। विनय सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की जो भी समस्या है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। होल्डिंग टैक्स समस्या, जलजमाव समेत अन्य समस्याओं को तत्काल दूर किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...