कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संतोष यादव अपने समर्थकों के साथ असनाबाद इलाके में घर-घर जाकर लोगों से मिले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे और लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...