देवघर, जनवरी 31 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को दूसरे दिन भी धीमी गति से चली। अध्यक्ष पद के लिए कोई भी उम्मीदवार नामांकन के लिए सामने नहीं आया, हालांकि इस पद के लिए दीपमाला चौरसिया और अन्नू कुमारी सहित सात लोगों ने नामांकन की नाज़ीर रसीद पहले ही कटा ली है। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए चार उम्मीदवारों वार्ड 5 से खुर्शीदा बानो, वार्ड 16 से रूही परवीन, वार्ड 6 से मनोज कुमार यादव और वार्ड 15 से शबीला बानो ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नाज़ीर रसीद कटाने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है; पहले दिन 75 के मुकाबले दूसरे दिन वार्ड पार्षद पद के लिए केवल 18 लोग ही रसीद कटाने पहुंचे। अब तक कुल 93 लोगों ने वार्ड पार्षद पद के लिए यह रसीद कटाई है। शनिवार को नामांकन में उमड़ने वाली भीड़ की संभावना ज...