गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) में अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे खींचतान पर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने फिलहाल विराम लगा दिया है। शनिवार को हुई सुनवाई के बाद काउंसिल ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय के बाद अब छह मार्च को होने वाली अगली सुनवाई तक चंद्रकांत (सीके) शर्मा ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। विवाद की शुरुआत 29 जनवरी को हुई नवनिर्वाचित अध्यक्ष निकेश राज यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पद को लेकर तीन अलग-अलग दावे सामने आए। उप प्रधान राहुल सांगवान ने अध्यक्ष की अनुपस्थिति में नियमों के अनुसार कामकाज संभालने का हवाला दिया। 2 फरवरी को सचिव राहुल धनखड़ और कोषाध्यक्ष तरुण परमार ने गवर्निंग बॉडी का हवाला देते हुए विन...