जौनपुर, सितम्बर 12 -- मछलीशहर। महासमिति पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अभी तक नामांकन किया है। अध्यक्ष पद का मतदान 14 सितंबर को कायस्थाना मोहल्ले के एक हाल में संपन्न होगा। महासमिति न्यासी ट्रस्ट के मुख्य न्यासी दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी रविवार 14 सितंबर को संपन्न कराया जाएगा। बताया कि भरत मिलाप, दुर्गा पूजा और आगामी त्यौहारों को निर्बाध रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी महासमिति की होती है। पहली बार इस पद पर चुनाव के जरिए महासमिति का अध्यक्ष चुना जाएगा। महासमिति न्यासी ट्रस्ट का हाल ही में कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसमें अध्यक्ष का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। बताया कि इस बार कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक सदस्यों द्वारा मतदान के जरिए महासमिति का नया अध्यक्ष चुना जाना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.