रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एक-एक नाम वापस लिया गया है। अध्यक्ष पद पर अब दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच आमने-सामने मुकाबला होगा। नाम वापसी के अंतिम दिन महिला उपाध्यक्ष पद के लिए स्नेहलता ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले बुधवार को अध्यक्ष पद से हरजीत सिंह ने अपना नाम वापस लिया था। अध्यक्ष पद पर अब एडवोकेट रामवचन और सूरज राणा आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर केके सिंह और मलकीत सिंह की टक्कर होगी। महिला उपाध्यक्ष पद पर शहाना बेगम अकेली प्रत्याशी हैं और उनका चयन तय माना जा रहा है। सचिव पद के लिए भारत पांडेय और अवधेश कुमार के बीच कड़ी टक्कर होगी। उपसचिव पद पर अनिकेत पंत और सुनीता भट्ट आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर शाहनवाज सिद्द...