साहिबगंज, फरवरी 16 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव 2026 के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों ने व्यय कोषांग में दूसरा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर दिया है। लेखा जांच में साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर 18 प्रत्याशी, राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर खड़े चार प्रत्याशी व बरहड़वा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया है। व्यय कोषांग के लेखा जांच में साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नामांकन से लेकर 14 फरवरी तक सबसे अधिक खर्च रामनाथ पासवान ने 158,499.00 रुपए किया है। इसी प्रकार कपिल देव दास 1,07,277.40 रुपए व पंकज रजक ने 1,06,730.00 रुपए खर्च किया है। वहीं मनोज कुमार पासवान(तालबन्ना) ने झामुमो के दामन थामने के बाद अपना समर्थन रामनाथ पासवान को देने की वजह से शायद उनका खर्च थ...