लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय लोहरदगा में परिषद अध्यक्ष पद के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी गुरूवार को की गयी। अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। इनमें अनिल उरांव, आरती कुमारी, प्रभात कुमार भगत, पावन एक्का, बालमुकुन्द लोहरा, राजेन्द्र लोहरा, रामलाल उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, विलियम कुजुर, विशाल डुंगडुंग, सतीश रंजन उरांव, संजय टोप्पो और संतोष उरांव शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छह फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थिता से अपना नाम वापस ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के बीच निर्वाचन प्रतीक का आवंटन दिनांक सात फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। मतदान ...