चक्रधरपुर, जनवरी 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय से शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 6 लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा। जबकि वार्ड पार्षद के लिए 27 लोगों ने पर्चा खरीदा हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 9 लोगों ने पर्चा खरीदा हैं। वहीं शुक्रवार को संजय केरकेट्टा, रवि कुमार बांकिरा, अनुप्रिया सोय, विजय सिंह सुम्बरुई, प्रकाश सिंह कोड़ा, बुधु गागराई ने नामांकन पर्चा खरीदा। जबकि वार्ड सदस्य के लिए कुल 59 लोगों ने अब तक नामांकन पर्चा खरीदा हैं। शुक्रवार को वार्ड संख्या-1 से स्वपन कुमार मिस्त्री, वार्ड संख्या दो से प्रीति होरो, वार्ड संख्या तीन से रेखा मुखी, वार्ड संख्या 4 से राजू प्रसाद कसेरा व आनंद कसेरा, वार्ड संख्या सात से राखी सलूजा, वार्ड संख्या आठ से रूपेश कुमार रवि, सोहेल असलम, अजय चौधरी, र...