कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोडरमा में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकनों की गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन प्रपत्र में त्रुटि पाए जाने के कारण प्रत्याशी नगीना पासवान का नामांकन निरस्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक का नामांकन रद्द होने के बाद अब 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। वहीं, वार्ड पार्षद पद के किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं किया गया है। स्क्रूटनी के दौरान सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के कागजात सही पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए अब जिन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, उनमें कांति देवी, महेश कुमार, विनय कुमार सिंह, बिनोद पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, साजिद हुसैन, मनोज कुमार, अंबुज मोहन,...