जामताड़ा, फरवरी 4 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को जामताड़ा और मिहिजाम में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जामताड़ा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सह निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के समक्ष दूसरे सेट में नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया। इससे पूर्व मंगलवार को भी उन्होंने एक सेट में नाम निर्देशन पत्र जमा किया था। नामांकन के अवसर पर गांधी मैदान के समीप स्थित समाज कल्याण कार्यालय से भव्य रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां चंचला मंदिर पहुंची। जहां प्रत्याशी ने पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इस रैली में सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.