सराईकेला, जनवरी 30 -- चुनावी बिगुल बजते ही प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे -मेयर पद के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 09 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा सरायकेला,संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बजते ही प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। निदेशक डीआरडीए कार्यालय में पहले दिन 03 प्रत्याशियों ने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे हैं। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए 2 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सरायकेला नगर पंचायत वार्ड पार्षद के लिए 09 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं आदित्यपुर नगर निगम वार्ड पार्ष...