सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार को 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए पांच और विभिन्न वार्डो के लिए 47 प्रत्याशियों ने अपने अपने संबंधित आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार की सुबह से ही अध्यक्ष पद उम्मीदवार पूरे तामझाम के साथ आईटीडीए कार्यालय स्थित आरओ कार्यालय पहुंच रहे थे। मंगलवार को पुष्पा कुल्लू, फुलसुंदरी देवी, ओलिवर लकड़ा, सेराफिनुस कुल्लू, अनिल तिर्की ने आरओ के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। ओलिवर लकड़ा ढोल नगाड़े के साथ अपने समर्थको के साथ आरओ कार्यालय तक पहुंचे थे। वहीं सेराफिनुस कुल्लू भी गाजे बाजे के साथ अपने सर्मथको के साथ आरओ कार्यालय पहुंचे थे। सेराफिनुस कुल्लू के नामांकन जुलूस में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.