लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अब प्रत्याशी पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विलासी टोपनो तथा वार्ड संख्या 4 के प्रत्याशी नवीन कुमार सिन्हा ने अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान विलासी टोपनो ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और जरूरतों को समझना ही उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद नगर के समुचित विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं वार्ड संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.