कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव को लेकर झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने सोमवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 एवं 19 के नवादा बस्ती, कोरियाडीह, बिशुनपुर रोड और नरेश नगर में समर्थकों के साथ संचालित किया गया। मौके पर मनीष यादव, डॉ. शिव प्रसाद सिन्हा, प्रदीप यादव, गौतम शर्मा, जितेन्द्र यादव, बिट्टू यादव, बुंदलाल यादव, अमित सिन्हा, सुजीत सिन्हा सहित कई समर्थक उपस्थित थे। जनसंपर्क के दौरान संतोष यादव ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने हर वार्ड के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वे हमेशा प्रयासरत र...