कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र उर्फ राजू यादव ने बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस मौके पर गणेश मजुमदार, रोहित कुमार, संजीत कुमार, विक्की सिंह, राजेश तर्वे, प्रकाश झा, बबन कुमार, गुंजन पाठक, कुणाल यादव सहित कई समर्थक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...