धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी में आठ सदस्यों के मनोनयन का विवाद बढ़ गया है। जिलाध्यक्ष सुनील भगत ने 24 फरवरी को आठ शिक्षकों को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया था। 27 फरवरी को महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह समेत 10 संघ पदाधिकारियों ने इसे अवैध घोषित करते हुए खारिज कर दिया। महासचिव सियराम प्रसाद सिंह ने कहा कि मनोनयन के लिए जिला कमेटी की बैठक नहीं बुलाई गई। प्रस्ताव भी पारित नहीं किया गया। किसी पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर सहमति भी नहीं ली गई। इस कारण मनोनयन को बहुमत से रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष इसे रद्द करते हुए तय प्रक्रिया के अधीन पुन: मनोनयन की प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से आरंभ करे। अध्यक्ष को जारी पत्र में सियाराम सिंह महासचिव, उपाध्यक्ष रामलखन कुमार, उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.