बोकारो, फरवरी 7 -- फुसरो। फुसरो नगर परिषद की‌ चुनावी लहर अब आज शनिवार से शुरू हो रही है। 5 फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की जांच और 6 फरवरी को नाम वापसी की तारीख निकलने के बाद अनुसूचित जाति की सभी 9 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। अध्यक्ष पद से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। दूसरी ओर कुल 28 वार्डों से बात की जाय तो नाम वापसी लेने वालों में वार्ड नंबर 5 से एक, वार्ड नंबर 19 से कविता कुमारी, वार्ड नंबर 20 से पूजा कर्मकार तथा वार्ड नंबर 23 से अनिता कुमारी का नाम शामिल हैं। अब 7 फरवरी को सभी अभ्यर्थियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें वार्ड और अध्यक्ष पद के सभी अभ्यर्थियों को चुनाव व्यय लेखा और आदर्श आचार संहिता के पालन क...