लोहरदगा, फरवरी 9 -- लोहरदगा, संवाददाता।नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 अंतर्गत लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के सभी विधिमान्य अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को नगर भवन, लोहरदगा में निर्वाचन व्यय संधारण संबंधी एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।सभी अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव में व्यय संधारण संबंधित प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही निर्धारित समय में अपने व्यय की जानकारी देने, समय पर उपस्थित होने के समय से अवगत कराया गया। अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी छह लाख रुपये और पार्षद 1.5 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकते हैं। जिला में स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा लगातार जांच किए जाने की जानकारी दी गयी। सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के पालन करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यय प्रेक्षक संजय कुजूर, अपर समाह...