रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि निकाय चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ा है। सोमवार को अध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी सुरपाती देवी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद पर 34 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि अध्यक्ष पद पर 1 और वार्ड पार्षद पद पर 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की संख्या में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। इधर नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला परिषद रामगढ़ कार्यालय आसपास क्षेत्र के समीप भारी भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थियों गाजे-बाजे के साथ समर्थकों संग नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं समर्थकों का उत्साह चरम पर दिखा। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। वार्ड 29 की पार्षद प्रत्याशी जयंती देवी ने समर्थकों संग नामांकन करने...