शामली, फरवरी 20 -- जिला बार एसोसिएशन शामली की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर शुक्रवार में नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी हुई। इस दौरान सभी नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए, जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से अब अध्यक्ष और महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद और कनिष्ठ सदस्य पद पर एक - एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जबकि कई पदो पर एक एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। तहसील परिसर में स्थित बार भवन में जिला बार एसोसिएशन चुनाव को शुक्रवार में नामांकन पत्रों की जांच की गयी। इस दौरान सभी नामांकन सही पाए गए। किसी भी नामांकन पर कोई आपत्ति भी नहीं आयी। इसके बाद नामांकन पत्रों की वापसी हुई। इसमें अध्यक्ष पद से अधिवक्ता ठाकुर रामपाल स...