आरा, नवम्बर 17 -- बार एसोसिएशन पीरो, संवाद सूत्र। पीरो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य पदों पर आगामी 24 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गयी है। 88 सदस्यों वाले पीरो बार एसोसिएशन के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार चिह्न आवंटन के बाद बैलेट पेपर तैयार किया जा रहा है। बार काउंसिल के दिये गये प्रावधानों के अनुरूप मतदान कराया जायेगा। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिये एक से अधिक उम्मीदवार होने के चलते मतदान कराया जायेगा। कुछ पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है और कुछ पदों पर मतदान कराने की नौबत आयी है। निवर्तमान अध्यक्ष रहे अयोध्या तिवारी के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी से प्रतिद्वंद्वी को गोलबंदी करने में मुश्किलें महसूस हो रही है। बावजूद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिक से अधिक वोटरों की गोलबंदी को लेकर प्रयासरत हैं।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.