मैनपुरी, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण संघ के प्रस्तावित चुनाव को लेकर जिले के उच्च पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। सफाई कर्मियों ने कहा कि चहेते कर्मियों को सदस्यता दिलाई जा रही है। जो कर्मी चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्हें सदस्यता नहीं दिलाई जा रही। सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर संघ का चुनाव निष्पक्ष कराने और सभी कर्मियों को सदस्यता दिलाए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी रविंद्रनाथ, अनिल, अरविंद डागौर, दीपू, बबलू कुमार, अवधेश कुमार, शिव कुमार सहित एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण संघ का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में होता है। संघ के अध्यक्ष, महामंत्री आदि द्वारा ब्लाकों में चेहरे देखकर सदस्यता कराई जा रही है। जो सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.