भभुआ, दिसम्बर 27 -- बरसाती बनकर रह गईं प्रखंड की सुवरा, कर्मनाशा व दुर्गावती नदियां जगह-जगह चेकडैम बनवाकर पानी को रोकने से होगा समस्या का समाधान (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित जंगल क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर सुविधा नहीं है, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत होती है। यहां के किसान वर्षा के पानी पर निर्भर रहकर खेती करते हैं। वर्षा नहीं होने पर खेत परती रह जाता है। किसान अयोध्या उरांव, राजवंश यादव ने बताया कि अधौरा पूरी तरह जंगल व पहाड़ से घिरा हुआ है। यहां सिंचाई के लिए स्थाई साधन नहीं है। बरसाती पानी से थोड़ा-बहुत खेती कर लेते हैं। हालांकि सरकार ने नई योजना पर काम करने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी प्रखंड से सुवरा, कर्मनाशा व दुर्गावती नदी निकली है। लेकिन, यह नदियां बरसाती बनकर रह गई हैं। इससे यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.