भभुआ, जुलाई 7 -- अधौरा। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान डिक्की, चालक की अनुज्ञप्ति, वाहनों के दस्तावेज आदि की जांच की गई। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। शराब परिवहन रोकने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...