भभुआ, फरवरी 23 -- महाशिवरात्रि पर शुरू सात दिवसीय नवयुवक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन पप्पू कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज, लव यादव ने दिलाई शुरुआती बढ़त (युवा पेज) अधौरा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शुरू सात दिवसीय नवयुवक फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को न्यू स्टेडियम अधौरा में भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला फुटबॉल क्लब अधौरा और फुटबॉल क्लब चैनपुरा के बीच हुआ, जिसमें अधौरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। 15 फरवरी से शुरू हुई इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सोमवार की दोपहर 3:30 बजे शुरू हुए मैच में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में रोमांच चरम पर रहा। खेल के 20वें मिनट में अधौरा के लव यादव ने पहला ग...