भभुआ, मार्च 8 -- जलावन के लिए जंगल से सूखी लकड़ी लाने गई थी वृद्ध महिला पीड़िता ने अपने ही गांव के बदमाश युवक के खिलाफ किया केस (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 60 वर्षीया महिला के साथ जंगल में छेड़खानी व मारपीट करने की घटना को बदमाश ने अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने अधौरा थाने में अपने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह जलावन के लिए जंगल से सूखी लकड़ी लाने के लिए गई थी। जब वह अपने बेटे के साथ जंगल जाने के लिए घर से निकल रही थी, तब आरोपित युवक ने उससे पूछा था कि वह कहां जा रही है। यह घटना छह मार्च की शाम की है। छेड़खानी का विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसकी पिटाई करने लगा। वह गिरकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा उसे उसके घर पहुंचाया गया। पीएचसी में इलाज के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.