बिजनौर, जनवरी 10 -- अब बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले एंटीबायोटिक सस्पेंशन का नमूना अधोमानक निकला है। प्रयोगशाला की जांच में एंटीबायोटिक के घटक तत्व की मात्रा मानक से काफी कम निकली। औषधि निरीक्षक उमेश भारती के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में सुसंगत धाराओं में सभी संबंधित के खिलाफ वाद दर्ज कराया जाएगा। जनवरी में आई पहली रिपोर्ट में सेफपोडोक्सिम प्रोक्सेटिल ओरल सस्पेंशन का नमूना जांच में फेल आया है। सेफपोडोक्सिम प्रोक्सेटिल एक प्रभावी एंटीबायोटिक है। इसका प्रयोग संक्रमणों के इलाज में किया जाता है। यह फेफड़े, गले, साइनस, यूटीआई, टाइफाइड और त्वचा के संक्रमण जैसे संक्रमणों के लिए निर्धारित दवा है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि डी-डॉक्स ओरल सस्पेंशन में सेफपोडोक्सिम की मात्रा 75.55 प्रतिशत मिला। जबकि, इस घटक तत्व की मात्रा 90 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.