देहरादून, जुलाई 8 -- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने रायपुर रेंज के अधोईवाला में वन विभाग और राजस्व विभाग की दो सौ बीघा भूमि पर कब्जा ना हटाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सेमवाल ने अतिक्रमण पर कार्रवाई ना होने तक अधोईवाला और आसपास जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक की मांग की। उन्होंने कहा कि अधूरी वाला लाडपुर के खसरा नंबर 1075 की 200 बीघा वन भूमि पर छोटे-छोटे प्लाट काट कर बाहरी समुदाय के लोगों को बसा दिया गया है। इससे क्षेत्र की डेमोग्राफी पूरी तरीके से बदल गई है। आरोप लगाया कि इसके बावजूद न तो वन विभाग अपनी भूमि का सीमांकन करा रहा है और न ही मानचित्र को दुरुस्त करने की जहमत उठा रहा है। यहां तक कि इन कब्जों के बारे में वन विभाग ने अपनी उच्च अधिकारियों को भी अवगत नहीं कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.