देहरादून, फरवरी 27 -- दुर्गा माता मंदिर बैंक कॉलोनी अधोईवाला में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने भोले शंकर का कीर्तन किया। जिसमें राज ठाकुर, रिचा खन्ना, पिंकी नेगी, पूनम थपलियाल, उर्मिला जगपाल, मीना उनियाल, गीता कुक्कल आदि महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक किया गया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी शेर सिंह, सुनील गुप्ता, सचिव रवि खन्ना, कोषाध्यक्ष आचार्य राजेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, सुनील जोशी, लीला भंडारी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को देखा। ट्रस्टी शेर सिंह ने बताया कि समिति द्वारा एक बड़े हॉल का भी निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने इस कार्य में सभी से सहयोग की अपील की है। वहीं शिव मंदिर समिति चूना भट्टा अधोईवाला का 37 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। शिवरात्रि पर प्रभात फेरी हुई।...