बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली में नाका सतरिख चौराहा के पास शनिवार की देर शाम दो लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक (45) व सुढ़ियामऊ निवासी कलीम पल्लेदारी का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम दोनों शहर में नाका सतरिख चौराहा पर मौजूद थे। अचानक किसी बात पर उनके बीच विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि कलीम ने धारदार हथियान स ेदीपक पर हमला कर दिया। इसमें उसके हाथ व सीने पर चोट आई है। इस घटना से वह हड़कंप मच गया। घटना के बाद कलीम वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। कोतवाली प्रभारी राम किसन राणा ने बताया कि किसी बात पर विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.