बागपत, मई 27 -- दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अधेड़ ने छात्रा की आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल होने पर छात्रा के परिजनों ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कक्षा नो में पढ़ती है। पड़ोस में ही रहने वाले 45 वर्षीय अधेड़ ने दो सप्ताह पहले उसकी बेटी को अपने घर बुलाया था तथा उसे बहका फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच छात्रा की वीडियो भी बना ली गई। इसके बाद वह उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परिजन या पुलिस को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। साथ ही बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.