मैनपुरी, मार्च 25 -- करहल मैनपुरी मार्ग पर रोडवेज कार्यशाला के निकट साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की सुबह हुए हादसे में मरे साइकिल सवार की पत्नी की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलीपपुर सथिनी निवासी अनीता देवी ने सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसके पति लक्ष्मण दास 24 मार्च की सुबह 8:30 बजे के करीब साइकिल से मैनपुरी जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की बाइक सवार की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.