मऊ, जनवरी 4 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौली रामपुर गांव के ठीक सामने सरयू नदी के रेता पर रविवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव के सामने बंधे पर रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे घूम रहे लोगों ने सरयू नदी के रेता पर एक 42 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर के सहायता से रेता से शव को बाहर लाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो बनियान के अंदर पॉलीथिन में बंधी मोबाइल और एक गला हुआ टिकट बरामद हुआ। लेक...