आदित्यपुर, जनवरी 23 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के देवलटांड़ गांव स्थित तालाब से गुरुवार को अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव मिलने के बाद गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बासाहातु गांव के टोला रोगली निवासी लगभग 50 वर्षीय नरसिंह पातर उर्फ राजा पीटर के रूप में की गई। पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नरसिंग पातर की मौत दो से चार दिन पहले हुई होगी और संभवतः वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.