वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के मीराबन निवासी 50 रमेश चौधरी बीते 26 जनवरी से लापता हैं। वह घर से अकेलवा बाजार के लिए निकले थे, इसके बाद लौटे नहीं। परिजन परेशान हैं। पुलिस से गुहार लगाई है। जंसा पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन घिरे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...